हमने इस पोस्ट में छ.ग. से संबंधित करंट अफेयर्स के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी को शामिल किया है, जो व्यापम या सभी छत्तीसगढ़ स्टेट एग्जाम के लिए बहुत उपयोगी है.
छ.ग. करंट अफेयर्स से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी 2022
Q1. हाल ही में, छ०ग० के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने “बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़” नामक पुस्तक का विमोचन किया है, इस पुस्तक के लेखिका है?
A. श्रीमती संगीता गुप्ता
B. श्रीमती संगीता सिंह
C. श्रीमती संजीता गुप्ता
D. श्रीमती साक्षी गुप्ता
Answer
C. श्रीमती संजीता गुप्ता
छ०ग० के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हाल ही में “बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़” नामक पुस्तक का विमोचन किया, इस पुस्तक की लेखिका श्रीमती संजीता गुप्ता है। इन्होंने इस पुस्तक में छ०ग० में पाए जाने वाले 170 तितलियों की प्रजातियां का चित्र सहित वर्णन किया है।
Q2. राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ के प्रथम चरण में छ०ग० के कुल कितने स्थलों का विकास कार्य किया जाएगा?
A. 5
B. 6
C. 8
D. 9
Answer
D. 9
Q3. हाल ही में, राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ समारोह कहाँ आयोजित किया गया है?
A. सीतामढ़ी-हरचौका (कोरिया)
B. राजिम (गरियाबंद)
C. चंदखुरी (रायपुर)
D. रामाराम (सुकमा)
Answer
C. चंदखुरी (रायपुर)
छ०ग० के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर जिले के चंदखुरी में स्थित कौशल्या माता मंदिर में प्रथम चरण का लोकार्पण किया गया। कौशल्या माता मंदिर के समीप जलसेन तालाब में भगवान श्री राम की 51 फिट (Feet) ऊंची प्रतिमा का भी लोकार्पण अपने हाथों से गया।
Q4. राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ से संबंधित निम्न में से कौन सा स्थल सुमेलित नही है?
A. रामगढ़ – सरगुजा
B. तुरतुरिया – जांजगीर-चम्पा
C. राजिम – गरियाबंद
D. रामाराम – सुकमा
Answer
B. तुरतुरिया – जांजगीर-चम्पा
राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत प्रथम चरण में प्रदेश के 9 स्थलों का विकास कार्य प्रारंभ किया जा चुका है जो इस प्रकार है : –
सीतामंदी हरचौका – कोरिया
रामगढ़ – सरगुजा
शिवरीनारायण – जांजगीर-चम्पा
तुरतुरिया – बलौदाबाजार
चंदखुरी – रायपुर
राजिम – गरियाबंद
सिहावा सप्तऋषि आश्रम – धमतरी
जगदलपुर – बस्तर
रामाराम – सुकमा
Q5. “मोर पड़ोसी मोर सुरक्षा” अभियान छ०ग० के किस विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है?
A. महिला एवं बाल विकास विभाग
B. पुलिस विभाग
C. स्वास्थ्य विभाग
D. इनमें से कोई नही
Answer
B. पुलिस विभाग
“मोर पड़ोसी मोर सुरक्षा” अभियान का संचालन छ०ग० पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान का प्रारंभ छ०ग० के कोरबा जिले से किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधिक मामलों तथा अपराधों पर अंकुश लगाना है।
Q6. “रोका-छेका” अभियान संबंधित है?
A. कोरोना संबंधी जागरूकता व टीकाकरण को बढ़ावा देने से
B. कुपोषण मुक्ति एवं शिशु-मातृ मृत्यु दर में कमी लाने से
C. मवेशियों से खरीफ फसलों की सुरक्षा करने से
D. अपराधों पर अंकुश लगाने से
Answer
C. मवेशियों से खरीफ फसलों की सुरक्षा करने से
Q7. वर्ष 2021 में “वजन तिहार” अभियान का आयोजन किस माह में किया गया?
A. 7 से 16 अप्रैल
B. 15 से 30 मई
C. 7 से 16 जुलाई
D. 15 से 30 जून
Answer
C. 7 से 16 जुलाई
Q8. “मलेरिया मुक्त बस्तर” अभियान के किस चरण का आयोजन वर्ष 2021 में किया गया?
A. पहला चरण
B. दूसरा चरण
C. तीसरा चरण
D. चौथा चरण
Answer
D. चौथा चरण
Q9. कोंडागांव जिले के अंतर्गत मानसिक रोगियों के बेहतर व उच्च स्तरीय उपचार हेतु कौन सा अभियान चलाया जा रहा है?
A. नंगल पिला अभियान
B. संवेदना अभियान
C. करुण अभियान
D. अँगना अभियान
Answer
B. संवेदना अभियान
कोंडागांव में मानसिक रोगियों के बेहतर व उच्च स्तरीय उपचार हेतु “संवेदना अभियान” आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से सड़क पर भटकते और गांवों में पीड़ित मानसिक रोगियों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
Q10. नंगल पिला कार्यक्रम की शुरुआत किस अभियान के अंतर्गत प्रारंभ की गई है?
A. सक्षम अभियान
B. सुपोषण अभियान
C. संवेदना अभियान
D. इनमें से कोई नही
Answer
B. सुपोषण अभियान
Q11. प्रथम युवा सम्मेलन 2021 छ०ग० के किस जिले में आयोजित किया गया?
A. बिलासपुर
B. रायपुर
C. दुर्ग
D. राजनांदगांव
Answer
B. रायपुर
प्रथम युवा सम्मेलन 2021 का आयोजन 30 सितंबर 2021 को रायपुर स्थिति पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में छ०ग० के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आमंत्रित किया गया था।
Q12. 44वां राउत नाच महोत्सव 2021का आयोजन छत्तीसगढ़ के किस जिले में किया गया?
A. रायगढ़
B. रायपुर
C. राजनांदगांव
D. बिलासपुर
Answer
D. बिलासपुर
Q13. हाल ही में, चक्रधर समारोह 2021 का आयोजन छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आयोजित किया गया है, ये चक्रधर समारोह का कौन सा संस्करण है?
A. 35 वां
B. 36 वां
C. 37 वां
D. 38 वां
Answer
C. 37 वां
Q14. बस्तर साहित्य महोत्सव, 2020 का आयोजन जगदलपुर में किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे?
A. श्री टी.एस. सिंहदेव
B. श्री चरणदास महंत
C. श्री भूपेश बघेल
D. श्री उमेश पटेल
Answer
C. श्री भूपेश बघेल
Q15. राजिम माघ-पुन्नी मेला 2021 का आयोजन किया गया था?
A. 27 जनवरी से 11 फरवरी तक
B. 27 फरवरी से 11 मार्च तक
C. 27 मार्च से 11 अप्रैल तक
D. इनमें से कोई नही
Answer
B. 27 फरवरी से 11 मार्च तक
Q15. गिधवा पक्षी विहार छ०ग० के किस जिले में स्थित है?
A. बेमेतरा
B. कोरबा
C. जांजगीर-चम्पा
D. गरियाबंद
Answer
A. बेमेतरा
Q16. छ०ग० का कौन सा जिला कोरोना महामारी से बचाव हेतु तेजी से हो रहे वैक्सिनेशन कार्य मे देश मे सर्वोच्च स्थान पर है?
A. रायपुर
B. रायगढ़
C. बिलासपुर
D. सरगुजा
Answer
B. रायगढ़
Q17. हाल ही में, छ०ग० शासन द्वारा माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति को इथेनॉल संयंत्र की स्थापना एवं उत्पादन हेतु मंजूरी प्रदान की गई है, ये संयंत्र कहाँ पर स्थापित किया जा रहा है?
A. कांकेर में
B. राजनांदगांव में
C. बस्तर में
D. कोंडागांव में
Answer
D. कोंडागांव में
छ०ग० शासन द्वारा कोंडागांव स्थिति दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति को इथेनॉल संयंत्र की स्थापना एवं उत्पादन हेतु मंजूरी प्रदान की गई है। इस संयंत्र की कुल निर्माण लगता 135.98 करोड़ रुपये है, तथा इसकी क्षमता 63600 मी. टन है।
Q18. छ०ग० राज्य का दूसरा जंगल सफारी का निर्माण किस जिले में किया जा रहा है?
A. कोंडागांव
B. कबीरधाम
C. बिलासपुर
D. कांकेर
Answer
B. कबीरधाम
कबीरधाम जिले के रामचुआ-हरमो क्षेत्र में लगभग 75 करोड़ की लागत से जंगल सफारी का निर्माण किया जा रहा है। यह छ०ग० का दूसरा जंगल सफारी होगा तथा यह 470 एकड़ ( 191 हेक्टेयर ) क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।
Q19. लेमरू एलिफेंट रिजर्व किस जिले में अवस्थित है?
A. रायगढ़
B. सक्ति
C. कोरबा
D. कबीरधाम
Answer
C. कोरबा
Q20. सार्वजनिक-निजी-भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत स्थापित होने वाला देश का पहला एवं राज्य का सबसे बड़ा इथेनॉल संयंत्र कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
A. कोंडागांव
B. कांकेर
C. कबीरधाम
D. बीजापुर
Answer
C. कबीरधाम
Q21. छ०ग० राज्य का दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
A. गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व
B. उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व
C. इंद्रावती टाइगर रिजर्व
D. अचानकमार टाइगर रिजर्व
Answer
A. गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व
NTCA द्वारा गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान को छ०ग० का 4था टाइगर रीजर्व क्षेत्र हाल ही में घोषित किया गया है। क्षेत्रफल के आधार पर यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा।
Q22. छ०ग० के किस जिले में देश का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल बनाया जा रहा है?
A. कबीरधाम
B. दुर्ग
C. बिलासपुर
D. कांकेर
Answer
B. दुर्ग
छ०ग० के दुर्ग जिले के नंदिनी खदान को जो लगभग 885 एकड़ क्षेत्र में है। पर्यावरण संरक्षण हेतु मानव निर्मित जंगल का निर्माण किया जायेगा। यह भारत देश का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल होगा।
Q23. छ०ग० के किस जिले में देश का तीसरा हिरण अभ्यारण्य बनाये जाने का प्रस्ताव हाल ही में किया गया है?
A. कांकेर
B. जशपुर
C. नारायणपुर
D. सरगुजा
Answer
B. जशपुर
जशपुर जिले के फरसाबहार स्थित सतपुड़िया पहाड़ी के जंगलों में हिरण संरक्षित क्षेत्र विकास की योजना है। ये देश का तीसरा हिरण अभ्यारण्य क्षेत्र होगा।
Q24. किस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ० राधेश्याम बारले जी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है?
A. लोक नृत्य
B. लोक गायन
C. A व B दोनों के लिए
D. इनमें से कोई नही
Answer
A. लोक नृत्य
छ०ग० के प्रसिद्ध पंथी नर्तक डॉ० राधेश्याम बारले जी को 8 नवंबर 2021 को दिल्ली में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के द्वारा कला (लोक नृत्य) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
Q25. छ०ग० सरकार की महत्वाकांक्षी “गोधन न्याय योजना” को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
A. इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड
B. स्कॉच गोल्ड अवार्ड
C. स्वच्छता अवार्ड
D. इनमें से कोई नही
Answer
B. स्कॉच गोल्ड अवार्ड
छ०ग० सरकार की महत्वाकांक्षी “गोधन न्याय योजना” को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्कॉच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
Q26. PM-KISAN सम्मान निधि के श्रेष्ठ क्रियान्वयन हेतु छ०ग० राज्य के किस जिले को पुरस्कृत किया गया है?
A. रायपुर
B. बिलासपुर
C. जांजगीर-चम्पा
D. कोरिया
Answer
B. बिलासपुर
Q27. इस राज्य की किस राज्य सभा सांसद को संसद रत्न सम्मान 2020 प्रदान किया गया है?
A. छाया वर्मा
B. सरोज पांडेय
C. फूलों देवी नेताम
D. रामविचार नेताम
Answer
A. छाया वर्मा
Q28. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-05 के 2020-21 में जारी रिपोर्ट के अनुसार छ०ग० प्रदेश में 05 वर्ष से कम उम्र के कुपोषित बच्चों का प्रतिशत है?
A. 31.3 प्रतिशत
B. 37.7 प्रतिशत
C. 35.8 प्रतिशत
D. 32.1 प्रतिशत
Answer
A. 31.3 प्रतिशत
Q29. छ०ग० के मिलेट (लघु धान्य) मिशन में प्रदेश के कितने जिलों को शामिल किया गया है?
A. 5
B. 6
C. 7
D. 8
Answer
C. 7
Q30. सूखा प्रभावित किसानों को “राजीव गांधी न्याय योजना” के तहत गिरदावरी सर्वे के आधार पर कितनी राशि प्रति एकड़ सहायता के रूप में दी जा रही है?
A. 5000 रुपये
B. 9000 रुपये
C. 11000 रुपये
D. 15000 रुपये
Answer
B. 9000 रुपये
जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2021-22 में धान, कोदो, कुटकी, अरहर की बुआई की है, यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है। तो मुख्यमंत्री के अनुसार “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” के तहत सूखा प्रभावित किसानों को गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ 9000 रुपये के मान से मदद दी जाएगी।
Q31. कौशल्या मातृत्व योजना के तहत दूसरी बालिक के जन्म पर माताओं को प्रोत्साहन के रूप में कितनी राशि प्रदान की जा रही है?
A. तीन हजार रुपये
B. पाँच हजार रुपये
C. दस हजार रुपये
D. इनमें से कोई नही
Answer
B. पाँच हजार रुपये
कौशल्या मातृत्व योजना का प्रारंभ 01 मार्च 2021 से किया गया है। इस योजना के तहत दूसरी बालिक के जन्म पर माताओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में पाँच हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है।
Q32. छ०ग० महतारी दुलार योजना किस से संबंधित है?
A. राज्य में कुपोषित बच्चों के संरक्षण से
B. राज्य में कोविड से अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण से
C. तलाकशुदा एवं समाज से प्रताड़ित महिलाओं के संरक्षण से
D. उपरोक्त सभी से
Answer
B. राज्य में कोविड से अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण से
छ०ग० महतारी दुलार योजना की घोषणा 13 मई 2021 में कई गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कोविड से अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण से है। ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता को इस वित्तीय वर्ष के दौरान कोरोना के कारण खो दिया है। उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च अब छ०ग० शासन उठायेगी।
Q33. हाल ही में, छ०ग० उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. एस० मुरलीधर
B. राजीव बनर्जी
C. अरूप कुमार गोस्वामी
D. इनमें से कोई नही
Answer
C. अरूप कुमार गोस्वामी
Q34. छ०ग० की नई औद्योगिक नीति कब से कब तक के लिए लागू की गई है?
A. 2019-23
B. 2016-20
C. 2019-24
D. 2020-25
Answer
C. 2019-24
Q35. छ०ग० के कितने जिले को आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल किया गया है?
A. 5
B. 10
C. 15
D. 20
Answer
B. 10
🙂 Thank you Have a good day dosto ☺️
🇮🇳🇮🇳🇮🇳 Jai Hind by HR🇮🇳🇮🇳🇮🇳
0 Comments